गाज़ियाबाद। जिले में विजिलेंस टीम ने 50 हज़ार की रिश्वत लेते निवाड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर (SHO) जयपाल सिंह रावत को अरेस्ट किया है। सोशल मीडिया पर PM-CM पर कमेंट करने की FIR दर्ज थी। इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने राकेश के खिलाफ दर्ज कथित FIR से नाम निकालने के बदले यह कैश लिया था।
बता दें कि इंस्पेक्टर ने एक पूर्व ग्राम प्रधान को जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद उसने मेरठ विजिलेंस से शिकायत की। टीम ने घूसखोर पुलिस को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और रूपए लेकर पूर्व प्रधान को बताए गए स्थान पर भेज दिया। जैसे ही पुलिस ने घूस लिया। मेरठ विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
READ MORE: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस
40 दिन में दूसरा केस
रिश्वत के मामले में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन ने गाज़ियाबाद में 40 दिन में यह दूसरा केस पकड़ा है। इससे पहले महिला दरोगा प्रिया सिंह व सिपाही शाहिद को 50 हज़ार ₹ लेते जेल भेजा गया था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


