Rajasthan Weather Update: राजस्थान में पिछले दो सप्ताह से जारी बेमौसम ओलावृष्टि से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले तीन दिनों के लिए खराब मौसम की चेतावनी जारी की है, खासकर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे इलाकों के लिए। उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राज्य के मध्य हिस्से में हवा का दबाव क्षेत्र बन गया है। राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा पर अलग-अलग दिशाओं से बह रही हवाओं के टकराव से तेज आंधी, मेघगर्जन और ओलावृष्टि की स्थितियां बन रही हैं।

इसी प्रभाव के चलते मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तरी हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिन दक्षिण-पूर्वी जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि तेज आंधी और ओलावृष्टि खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कोटा और उदयपुर संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले एक से तीन दिनों के दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
नागौर रहा सबसे ठंडा
दैनिक मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान नागौर में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में आर्द्रता 35 से 70 प्रतिशत के बीच रही।
मुख्य जिलों में न्यूनतम तापमान
प्रमुख शहरों का तापमान अजमेर 12.0, भीलवाड़ा 11.8, अलवर 7.0, जयपुर 11.6, पिलानी 6.5, सीकर 5.7, कोटा 15.8, चित्तौड़गढ़ 12.4, बाड़मेर 12.9, जैसलमेर 11.5, जोधपुर 12.8, माउंट आबू 7.7, बीकानेर 10.3, चूरू 7.4, श्रीगंगानगर 9.1, नागौर 5.5, अंता-बारां 14.9, जालौर 11.3, सिरोही 8.6, फतेहपुर (सीकर) 5.8, करौली 12.8, दौसा 9.6 और झुंझुनूं 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
सात दिनों में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
भारत मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सात दिनों में तीन पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग सहित आसपास के इलाकों में आगामी एक दिन तक मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट संभव है।
पढ़ें ये खबरें
- आम तोड़ने पर नाबालिग के साथ बेरहमी का VIDEO वायरल, परिजनों ने अंबुजा सीमेंट कंपनी के सुरक्षा गार्ड के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर और SP को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
- दिल्ली वालों को लगेगा बिजली का झटका: अप्रैल से बढ़ सकती हैं दरें, जानें क्या है सरकार की तैयारी
- बिहार में लगता है ‘भूतों का मेला’! रोहतास के घिन्हू ब्रह्म स्थान पर नवरात्र में दिखता है हैरान करने वाला नजारा
- श्रीलंका में डीजल-पेट्रोल के दाम 400 रुपये लीटर के पार, मार्च में यह तीसरी बढ़ोतरी, ऊर्जा संकट के बने हालात?
- योगी की पाती… 9 साल में उन्नति की उड़ान, सीएम ने लिखा-मां भगवती के आशीर्वाद और सरकार के प्रयासों का परिणाम, भयमुक्त परिवेश में उत्सवों को मना रहा UP
