Navi Mumbai Crime News: नवी मुंबई के उल्वे इलाके में ड्रग्स तस्करों को पकड़ने गई मुंबई पुलिस (Mumbai Police) पर ड्रग्स तस्करों (drug smugglers) ने तलवार और देसी कट्टे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बाइक से पुलिस को कुचलने की भी कोशिश की। घटना 31 जनवरी की रात की है। इस पूरी झड़प का वीडियो सामने आया है। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 यह घटना नवी मुंबई के उल्वे इलाके में 31 जनवरी की रात करीब 11.50 बजे हुई। ड्रग्स तस्करों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 10 सदस्यीय टीम उल्वे पहुंची थी।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को इनपुट मिला था कि इस्माइल शेख और शाहिद खान अपने 10 से 15 साथियों के साथ बाइक से इलाके में घूम रहे हैं। पुलिस के साथ मौजूद इनफॉर्मर ने यह जानकारी टीम के प्रमुख असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर किरन मांड्रे को दी। इसके बाद किरन मांड्रे ने सभी पुलिसकर्मियों को गाड़ी से उतरकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने इस्माइल शेख, शाहिद खान, अयाज खान, आसिफ खान, मेराज खान, निजाम, शोएब, मेहराज और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

ड्रग्स तस्करों ने पुलिस पर किया हमला 

पुलिस को अपनी ओर आते देख आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों के पास तलवार, देसी कट्टा, हॉकी और अन्य घातक हथियार थे। एक इनफॉर्मर के सिर पर तलवार से वार किया। जबकि दूसरे के सीने पर बंदूक रखकर डराने की कोशिश की। गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। इस दौरान असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर किरन मांड्रे ने एक आरोपी को पकड़ रखा था। इस पूरी झड़प का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ड्रग्स तस्कर खुलेआम सड़क पर हथियार लेकर घूम रहे थे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m