हाजीपुर। शहर के हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी गांव में विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ससुराल के दरवाजे पर कार से पत्नी का शव फेंकने के आरोप में पुलिस ने पति सत्येन्द्र कुमार को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में सहयोग करने वाले उसके दरोगा दोस्त संतोष रजक को भी जेल भेज दिया गया है।
घटना 15 जनवरी की रात की है। रात 12:38 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो घर के बाहर आकर रुकी। CCTV फुटेज में दिखा कि गाड़ी से एक व्यक्ति उतरा, पीछे का दरवाजा खोला और महिला का शव सड़क पर फेंककर फरार हो गया। मृतका की पहचान सरिता के रूप में हुई, जिसकी शादी 9 महीने पहले हुई थी।
परिजनों ने CCTV में दिखाई दी स्कॉर्पियो को पहचान लिया। यह गाड़ी संतोष रजक की थी, जिससे सरिता अक्सर आती-जाती थी। सरिता के पिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक प्रीतीश कुमार के नेतृत्व में SIT गठित की गई। 21 जनवरी को छापेमारी कर भैसुर जीतन सिंह, प्रिंस कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। बाद में संतोष रजक की भूमिका संदिग्ध पाई गई और उसे भी दबोच लिया गया। वह मुजफ्फरपुर के पानापुर कांटी थाने में पदस्थापित था और गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पति ने ही हत्या की साजिश रची और शव को ससुराल के बाहर फेंकवाया। मामले में आगे की जांच जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


