गोण्डा। जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर माझा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। खेत में काम करते समय हुए इस हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक की पहचान लल्ला दुबे के रूप में हुई है। घायल भाई अमरनाथ दुबे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
READ MORE: उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती, 13 जिलों के 13000 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानिए भर्ती रैली का पूरा कार्यक्रम
घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


