Join Whatsapp Group

यहाँ क्लिक करें

कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक में जबरदस्त हंगामा देखने मिला। शहर में कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार की विधानसभा में जगह जगह बनाये गए प्रवेश द्वारों को हटाने की मांग स्थगन के जरिये BJP पार्षदो ने की। निगमायुक्त की जानकारी के आधार पर सभापति ने तैयार कराए गए प्रवेश द्वारो की जानकारी मांगी है।

दरअसल नगर निगम द्वारा संचालित लाल टिपारा गौशाला के लिए राशि की स्वीकृति सहित दो स्थगन प्रस्ताव नगर निगम परिषद में लाए गए थे, जिनमें मुरार की वैशाली नदी पर निगम द्वारा की गई खर्च राशि का विवरण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा में जगह-जगह बनाए गए प्रवेश द्वारों के जरिए ट्रैफिक बाधित होने का मुद्दा उठाया गया था। इस दौरान कांग्रेस की नगर सरकार के पार्षदों ने प्रवेश द्वारों को हटाए जाने की भाजपा पार्षदों द्वारा की गई मांग का विरोध किया। 

जबरदस्त हंगामें के बीच सभापति मनोज तोमर ने निगमायुक्त से तैयार कराए गए प्रवेश द्वारों की संख्या और उसकी स्वीकृति संबंधी जानकारी तलब की है। निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा सदन में सूचित किया गया की अलग-अलग एजेंसियों के जरिए यह निर्माण कार्य कराया गया है। ऐसे में सभी जानकारी को एकजुट करने में समय लगेगा। लिहाजा सभापति द्वारा समय देते हुए निगमायुक्त से जानकारी तलब की है और परिषद स्थापित कर दी गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m