अबोहर. अबोहर के गांव भागसर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां उधार दिए पैसे वापस मांगना एक युवक की मौत का कारण बन गया. गांव के ही कुछ युवकों ने साजिश के तहत युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. इस हमले में मृतक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नाजुक हालत में बठिंडा रेफर किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.
एक बच्चे का पिता था मृतक मृतक की पहचान प्रह्लाद के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है. मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि प्रह्लाद ने गांव के ही कुछ युवकों को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे. वह अपने पैसे वापस मांग रहा था, लेकिन आरोपी पैसे लौटाने के बजाय लगातार झूठे वादे कर उसे टाल रहे थे. इसी रंजिश में उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. साजिश के तहत किया गया हमला विनोद ने बताया कि कल जब उसका भाई अपने दोस्त जग्गा सिंह को गांव छोड़ने जा रहा था, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया. उन्होंने साजिश के तहत तेजधार हथियारों और लाठियों से हमला बोल दिया.

आरोपियों ने प्रह्लाद को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई. हमले में उसका दोस्त जग्गा सिंह भी बुरी तरह घायल हो गया. चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्रह्लाद को मृत घोषित कर दिया. पुलिस की कार्रवाई बहाववाला पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. वहीं, मृतक का परिवार इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.
- 28 फरवरी को बोत्सवाना से MP आएंगे 8 चीते, असम से जंगली भैंसा भी बसेंगे जंगलों में, दिल्ली में सीएम डॉ मोहन ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
- Bihar Top News 04 february 2026: आग से दो घर राख, मैदान में उतरेगी जनसुराज, रियाजुल हक राजू जेडीयू में शामिल, ब्राह्मणों के खिलाफ FIR, ई रिक्शा चालकों की हड़ताल, बच्चों ने खाया जहरीला बीज, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- CG Crime News : बहन से बातचीत की शंका में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- नहर में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, शौच के लिए गया था नहर
- MP में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं-8वीं की परीक्षा: 20 फरवरी से एग्जाम, 25 लाख छात्र होंगे शामिल

