कुमार उत्तम/ मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित विशेष शिविर में कुल 47 दिव्यांग भाइयों और बहनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। शिविर में अंग-क्षति (हाथ या पैर) से प्रभावित चयनित दिव्यांगजनों को भारत विकास परिषद दिव्यांग ट्रस्ट, पुणे की तकनीकी टीम ने फिट किया। इस कदम से उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की नई उम्मीद जगी।

समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, स्थानीय विधायक रंजन कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुमन सिंह, राष्ट्रीय महालेखा परीक्षक किशोर गुजर, स्वामी भावात्मानंद महाराज, सेवानिवृत्त कर्नल धीरेंद्र कुमार, बीवीपी पुणे ट्रस्ट की टीम, मुजफ्फरपुर के उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। अतिथियों ने इसे उत्तर बिहार के लिए एक स्थायी सेवा, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र बताते हुए इसे सरकार की दिव्यांग कल्याण योजनाओं का सशक्त पूरक बताया।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र केवल सहायता ही नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को कौशल, स्वावलंबन और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव सुधीर कुमार सिंह ने किया। शिविर के सफल आयोजन में रीजनल ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी CA के के चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष डॉ. नवनीत शांडिल्य, क्षेत्रीय संयोजक अमरनाथ प्रसाद, अन्य टीम सदस्य और समाजसेवी सक्रिय रूप से शामिल रहे।