उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश केसागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के मुख्य गेट पर बुधवार शाम एक स्टाफ नर्स की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है, जो शाहगढ़ CHC में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थीं।
READ MORE: शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण: धर्म परिवर्तन का दबाव और बेरहमी से पिटाई, महिला ने यश चौहान उर्फ याशीन पर लगाए सनसनीखेज आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपशिखा जब स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार पर खड़ी थीं, तभी अज्ञात व्यक्ति ने अचानक उन पर फायरिंग की। गोली सीधे लगने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर वारदात के तुरंत बाद फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जांच अभी प्रारंभिक दौर में
फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रेम प्रसंग, व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई अन्य वजह हो सकती है – इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और छापेमारी शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


