अशफाक अंसारी, बीना(सागर)। शासन के आदेश पर सागर जिले के बीना नगर पालिका ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सर्वे में 69 अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं। ये मुख्य रूप से उपजाऊ कृषि भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति के विकसित की गई हैं।

5 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-त्रिशूल और चंद्र अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,

निर्माण कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई

नगर पालिका ने कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर 15 जनवरी तक 5 बिंदुओं पर दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन करीब 50% ने जवाब दिया, परंतु कोई भी पर्याप्त वैध अनुमति वाले दस्तावेज नहीं जमा किए गए। अब नगर पालिका के द्वारा करीब 20 कॉलोनाइजरों की सूची तैयार की गई है, जिनके खिलाफ जल्द FIR दर्ज की जा सकती है। वहीं अब नगर पालिका बुलडोजर एक्शन की तैयारी में है, जिसमें अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों में किसी भी प्रकार का मकान निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी, और निर्माण कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन: ठंड का दौर रहेगा जारी, कई जिलों में छाए बादल;

लोगों को धोखा देकर प्लॉट बेचे गए

बता दें कि इन कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, सड़क नाली नहीं मिल पाती और आम लोगों को धोखा देकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है, जहां हाल ही में कई जिलों में भी इसी तरह की सख्ती देखी गई है। नगर पालिका के सीएमओ राहुल कौरव ने आमजन से अपील की है कि केवल वैध अनुमति वाली कॉलोनियों में ही निवेश करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m