सिद्धार्थ शरद/वैशाली। जिले के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बोतला चौक के पास डायल 112 की पुलिस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना रात्रि करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हाजीपुर–महुआ मुख्य मार्ग पर गश्ती के दौरान पुलिस वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतर गया, जिससे यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की मदद की।
वाहन में चार पुलिसकर्मी थे सवार
हादसे के समय गाड़ी में एएसआई श्यामलाल मरांडी, सिपाही सुमन कुमार, होम गार्ड जवान अमरजीत तथा चालक पंकज कुमार सिंह मौजूद थे। दुर्घटना के बाद सभी को तुरंत महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान होम गार्ड जवान अमरजीत की हालत गंभीर पाई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।
तीन की हालत सामान्य, जांच जारी
अन्य तीनों पुलिसकर्मियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


