Kitchen Tips : सर्दियों में हरी मिर्च खूब अच्छी और सस्ती मिल जाती है और कई बार तो ऐसा भी होता है जब भी सब्जी खरीदने जाते हैं, तो कुछ मिर्ची फ्री में ही मिल जाती है. जिसे लापरवाही से रखा जाए तो जल्दी ही सड़ना शुरू कर देती है. लेकिन अगर आप चाहें हरी मिर्च को स्टोर कर रख सकते हैं. जिससे ना केवल आपको फ्रेश मिर्ची का टेस्ट मिलेगा बल्कि आपके पैसे भी बचेंगे. तो बस सीख लें हरी मिर्ची को महीनों तक चलाने का आसान नुस्खा.

सही मिर्च चुनें मिर्च खरीदते समय ध्यान रखें कि वे सख्त, चमकदार और बिना दाग-धब्बे वाली हों. नरम या कटी-फटी मिर्च जल्दी खराब होती हैं. बिल्कुल न धोएं (स्टोर करने से पहले) अक्सर लोग यही गलती करते हैं. पानी की नमी मिर्च को जल्दी सड़ाती है. अगर धोनी ही हों, तो पूरी तरह सुखाने के बाद ही स्टोर करें.
डंडी न तोड़ें मिर्च की डंडी लगी रहने दें. इससे उनकी उम्र बढ़ती है. अगर आप इसकी डंडी तोड़ देते हैं तो इसके जल्दी ख़राब होने के चांस बढ़ जाते हैं. एयरटाइट डिब्बा और टिशू पेपर एक एयरटाइट कंटेनर लें, नीचे और ऊपर टिशू पेपर बिछा दें. यह एक्स्ट्रा नमी सोख लेगा. फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स में रखें हरी मिर्च को हमेशा फ्रिज के वेजिटेबल बॉक्स में रखें. ऐसे रखने से मिर्च 3–4 हफ्ते तक आराम से चल जाती है.
महीनों तक चलाने का तरीका (लॉन्ग टर्म स्टोरेज)
फ्रीज़र मेथड
मिर्च को साफ कपड़े से पोंछ लें, चाहें तो साबुत रखें या काट लें. अब जिप लॉक बैग या एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रीजर में रख दें. इस तरह मिर्च 6 महीने तक खराब नहीं होती और स्वाद भी बना रहता है.
एक्स्ट्रा टिप
अगर आप रोज़ाना थोड़ी-थोड़ी मिर्च इस्तेमाल करते हैं, तो एक छोटा डिब्बा फ्रिज में और बाकी फ्रीजर में रखें. जरूरत के हिसाब से निकालते रहें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


