Valentine’s Day 2026 : वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर आउटफिट और मेकअप से पहले नेचुरल ग्लोइंग स्किन सबसे ज़्यादा मायने रखती है. खासकर यूथ के लिए ये दिन बहुत खास होता है और खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए वे तरह-तरह के जतन भी करती हैं. अगर आप चाहती हैं कि उस दिन आपकी स्किन फ्रेश, सॉफ्ट और रेडिएंट दिखे, तो अभी से सही स्किन केयर रूटीन अपनाना शुरू कर दें. आज हम आपको बतायेंगे की वैलेंटाइन डे से पहले कैसे करें स्किन केयर की आपको देखते ही खुश जाएं आपका पार्टनर.

क्लीनिंग को न करें इग्नोर
दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा साफ करें. इससे डर्ट, ऑयल और पॉल्यूशन हटेगा और स्किन ब्रेथ कर पाएगी.
एक्सफोलिएशन है जरूरी
हफ्ते में 1–2 बार स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें. इससे डेड स्किन हटेगी और नेचुरल ग्लो बाहर आएगा. ध्यान रखें—ओवर एक्सफोलिएशन नहीं.
मॉइस्चराइजिंग से मिलेगी सॉफ्ट स्किन
स्किन चाहे आपकी ऑयली हो या ड्राई, मॉइस्चराइजर स्किप न करें. जेल-बेस्ड या क्रीम-बेस्ड मॉइस्चराइजर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनें.
फेस पैक से पाएं इंस्टेंट ग्लो
- ड्राई स्किन-शहद + मलाई
- ऑयली स्किन-मुल्तानी मिट्टी + गुलाब जल
- डल स्किन-दही + हल्दी वैलेंटाइन से 2–3 दिन पहले फेस पैक लगाएं.
हाइड्रेशन है ब्यूटी का सीक्रेट – दिनभर में 7–8 गिलास पानी ज़रूर पिएं. चाहें तो नारियल पानी और ग्रीन टी भी शामिल करें.
ब्यूटी स्लीप को दें इम्पॉर्टेंस – कम नींद से स्किन डल और थकी हुई दिखती है. रोज 7–8 घंटे की नींद लें ताकि वैलेंटाइन के दिन स्किन फ्रेश दिखे.
सनस्क्रीन को न भूलें - घर से बाहर निकलते समय SPF जरूर लगाएं, चाहे सर्दी ही क्यों न हो. यह टैनिंग और पिग्मेंटेशन से बचाता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


