कचौड़ी का नाम सुनते ही अक्सर दिमाग में मसाले वाली तीखी- चटपटी कचौड़ी का स्वाद याद आता है. क्या आपने कभी मीठी कचौड़ी ट्राय की है? राजस्थानी ‘मावा कचौड़ी’ एक बेहतरीन स्वीट है, तो बहुत ही शाही स्वाद की होती है. अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं. आज हम आपको घर में ही राजस्थानी मावा कचौड़ी बनाने की रेसिपी बतायेंगे. तो चलिए जानते हैं आसान सी ये रेसिपी.

सामग्री
मैदा – 2 कप
घी – 3 टेबलस्पून (मोयन के लिए)
नमक – एक चुटकी
पानी – जरूरत अनुसार
मावा (खोया) – 1 कप
पिसी चीनी – ½ कप
काजू – 2 टेबलस्पून (बारीक कटे)
बादाम – 2 टेबलस्पून (बारीक कटे)
पिस्ता – 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
किशमिश – 1 टेबलस्पून
घी या रिफाइंड तेल – पर्याप्त
चीनी – 1 कप
पानी – ½ कप
केसर – कुछ धागे
इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून
विधि
- सबसे पहले मैदा, नमक और घी मिलाएं. उंगलियों से मसलकर मोयन अच्छी तरह सेट करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर कसकर आटा गूंथ लें. ढककर 20 मिनट आराम दें.
- कड़ाही में मावा धीमी आंच पर हल्का-सा भून लें, बस खुशबू आए—रंग न बदले. गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर इसमें चीनी, ड्राई फ्रूट्स और इलायची मिलाएं.
- आटे की छोटी लोइयां बनाएं. हल्का बेलें, बीच में मावा भरें और पोटली बनाकर हल्के हाथ से दबा दें. ज्यादा न बेलें, वरना कचौड़ी फट सकती है.
- घी/तेल को मध्यम से कम आंच पर गर्म करें. कचौड़ियां डालकर धीमी आंच पर सुनहरी और खस्ता होने तक तलें. यही दूसरी बड़ी ट्रिक है—धीमी आंच.
- चीनी और पानी उबालकर 1-तार की चाशनी बनाएं. केसर और इलायची डालें. तली हुई गरम कचौड़ियों को चाशनी में 1–2 मिनट डुबोकर निकाल लें. तैयार हैं आपको मावा कचौड़ियाँ.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


