अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में आंशिक परिवर्तन हो सकता है जिसके अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 9 फरवरी तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जानकारी है कि पहाड़ी इलाकों से समुद्र की ओर हवाएं चलने लगी हैं, जिससे कोहरे में कमी आएगी। लेकिन मौसम बदलने के साथी एक बार फिर से हल्की धुंध जाने की संभावना बन सकती है।
बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। वहीं अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
- प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 : महिंद्रा ग्रुप, सनातन टेक्सटाइल समेत कई उद्योग समूहों के साथ पंजाब सरकार ने निवेश-रोजगार रोडमैप किया तैयार
- Punjab Crime : उधार देना पड़ गया भारी ! पैसे मांगने पर व्यक्ति की पीटकर हत्या, छह के खिलाफ केस
- एसएसबी की बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 किलो गांजा किया जब्त, दो तस्कर फरार
- UPSC परीक्षा के नियमों में बड़ा बदलाव: अब बार-बार परीक्षा नहीं दे पाएंगे IAS-IFS, IPS ऑप्शन में बदलाव को लेकर भी नियम हुए सख्त
- मौत का फंदाः छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी


