अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा के बीच शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाती नजर आ रही है। खासकर पोस्ट ऑफिस चौराहा और कचहरी मोड़ के आसपास सुबह से ही भारी जाम लग रहा है, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन द्वारा सुगम यातायात के किए गए दावे जमीनी स्तर पर कमजोर साबित हो रहे हैं।
पुलिस तैनात, फिर भी हालात बेकाबू
हालांकि यातायात पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है और लगातार गश्त भी की जा रही है, लेकिन वाहनों का दबाव इतना अधिक है कि व्यवस्था संभालना चुनौती बन गया है। जाम के कारण ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले सड़कों पर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ अचानक बढ़ जाती है, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है।
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा बने मुख्य कारण
जाम का बड़ा कारण सड़कों पर ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की बेतरतीब पार्किंग बताई जा रही है। कई स्थानों पर वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि कई छात्र जाम से बचने के लिए पैदल ही परीक्षा केंद्र की ओर दौड़ते दिखाई देते हैं।
प्रशासन से ठोस योजना की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि परीक्षा अवधि के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था और प्रभावी रूट डायवर्जन लागू किया जाए, तो स्थिति में सुधार संभव है। इस संबंध में यातायात डीएसपी अमरकांत ने बताया कि सभी चौराहों पर पर्याप्त बल तैनात है और अवैध पार्किंग हटाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


