वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में एक महिला पर सरेराह चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार ज्योति सिंह को दो बाइक सवार युवकों ने निशाना बनाया और उसके गले पर हमला कर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास ही लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ज्योति सिंह अपनी स्कूटी से जा रही थी, तभी सामने से दो बाइक सवार युवक अचानक ज्योति सिंह के पास आए और उस पर चाकू से वार कर भाग निकले। घटना के बाद घायल ज्योति सिंह को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। तोरवा थाना पुलिस ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद हेमूनगर इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोग महिला सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो तुरंत थाने से संपर्क करें, ताकि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जा सकें।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


