शामली. कसेरवा गांव जाने वाले रास्ते पर गुरुवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान घायल हो गया. मुठभेड़ के दौरान आमने-सामने ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. जिसमें गोली लगने से घायल बदमाश की मौत हो गई है. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
इस मुठभेड़ में सिपाही सुमित बेसला को भी गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक रिहान पर 90 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. वही झिंझाना लूट कांड में वांछित था. बदमाश का एक साथी भी मुठभेड़ के दौरान उसके साथ था. हालांकि वो मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 9mm पिस्टल और बाइक बरामद की है.
इसे भी पढ़ें : ‘तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं’… प्रेमिका के घर पहुंचकर प्रेमी ने चाकू से काटी गर्दन, फिर खुद ने भी लगाया मौत को गले, जानिए खूनीखेल की खौफनाक वजह
पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव जाने वाले रास्ते पर दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े है. इस पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से घायल हो गया. वहीं जवाबी कार्रवाई में रिहान घायल हो गया. अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


