रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. साइबर ठगों ने शिक्षक भर्ती को लेकर नया तरीका अपनाया है. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फोन कॉल कर हैकर्स रुपये की मांग कर रहे हैं. ठग खुद को विभाग से जुड़ा बताकर चयन कराने का झांसा दे रहे हैं.
मामले की जानकारी मिलने पर कई आवेदकों ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग में दर्ज कराई. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने पूरे मामले से संबंधित एक पत्र पुलिस विभाग को भेजा है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें : मौत की टक्कर : हाइवे के किनारे खड़े वाहन से जा भिड़ा ऑटो, एक शख्स ने मौके पर तोड़ा दम
बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और इसके लिए किसी भी प्रकार की धनराशि नहीं ली जाती. उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से न तो किसी को फोन किया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की राशि मांगी जा रही है. इस तरह की कॉल पूरी तरह फर्जी है.
बीएसए कार्यालय की ओर से सभी आवेदकों से अपील की गई है कि वे ऐसे हैकरों और ठगों से सावधान रहें. किसी भी व्यक्ति को रुपये न दें और यदि कोई फोन कॉल, मैसेज या अन्य माध्यम से धन की मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस और बीएसए कार्यालय को दें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


