Suraj Bihari Murder Case: बिहार के पूर्णिया में पिछले दिनों जिले के चर्चित व्यवसायी सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को अभी 10 दिन भी नहीं बिते थे कि सूरज बिहारी के परिजनों पर एक और गम का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बेटे की मौत का गम सूरज बिहारी के पिता जवाहर यादव सहन नहीं कर पाए। आज शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि जवाहर यादव दो दिन पहले ही अपने बड़े बेटे सूरज बिहारी की अस्थियों का विसर्जन करने ऋषिकेश गए थे। बेटे की हत्या के बाद से ही वह लगातार कि गहरे मानसिक तनाव में रह रहे थे। प्रशासन से वह लगातार अपने बेटे को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। इस बीच आज हार्ट अटैक आने से उनकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अब घर में पिता और बेटे का श्राद्धकर्म एक साथ संपन्न होगा।

बता दें कि बीते 27 जनवरी को जिले में मरंगा थाना क्षेत्र के नेवा लाल चौक के पास दिनदहाड़े सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग के में उन्हें तीन गोली लगी थी। घटना के समय सूरज बिहारी के गॉर्ड और भाई अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले थे। सूरज की हत्या का आरोप नेवा लाल चौक निवासी दो भाई ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह पर लग रहा है, जो वारदात के बाद से ये लोग फरार बताए जा रहे हैं।

घटना को लेकर मृतक सूरज बिहार के प्राइवेट गॉर्ड प्रेम कुमार ने बताया था कि, सरस्वती पूजा के दिन इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर सूरज बिहारी के भाई उदय यादव और उनके दोस्तों से ब्रजेश और नंदू सिंह की कहासुनी हुई थी। उस दिन ये विवाद किसी तरह सुलझा गया, लेकिन मंगलवार 27 जनवरी की सुबह दोबारा से ब्रजेश और नंदू ने सूरज के छोटे भाई उदय के ब्लॉगर दोस्त को घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस पर ब्लॉगर दोस्त ने फोन कर उदय को बुलाया। उदय के वहां पहुंचने पर दोनों ने उसे भी बंधक बना लिया और मारपीट करने लगे।

उदय ने घटना की जानकारी अपने भाई सूरज बिहारी को दी, जिसके बाद वह तुरंत अपने गॉर्ड के साथ नेवा लाल चौक पार्क के सामने पहुंचे। आरोप है कि सूरज बिहार अभी अपने स्कॉर्पियो से उतर ही रहे थे की नंदू और बृजेश सिंह अपने 20-25 गुर्गों के साथ उनपर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगते हैं। फायरिंग के दौरान सूरज बिहारी की तीन गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें पीठ, कमर और बाह में गोली लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- पहले मां…अब पत्नी की सिलबट्टे से पीटकर बेरहमी से हत्या, नालंदा में खौफनाक वारदात, अनाथ हुए चार मासूम