फेमस सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दिया है. उनके इस ऐलान के बाद फिल्म और संगीत जगत के कई लोगों ने उनको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दिया है. कुछ लोगों ने उनके फैसले को उचित बताया है. इसी कड़ी में अब सिंगर लकी अली (Lucky Ali) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

‘मैं अरिजीत के फैसले से सहमत’

बता दें कि हाल ही में एक मीडिया से बातचीत में लकी अली (Lucky Ali) ने अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के फैसले को सही बताते हुए कहा- संगीतकार की भावनाओं को समझने के लिए आपको उसे उसके स्थान पर रखकर देखना होगा. अगर उसने ऐसा कदम उठाया है, तो उसके भीतर कुछ टूट गया होगा. मैं अरिजीत के इस कदम से पूरी तरह सहमत हूं. यह कोई नुकसान नहीं है. वह निश्चित रूप से गाएंगे और अपनी भावनाओं को जाहिर भी करेंगे, लेकिन उन परिस्थितियों में नहीं जो पहले थीं. आपको अपना रास्ता खुद बनाना होता है, जैसे हमने बनाया.

Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …

वहीं, म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने सफर पर बात करते हुए लकी अली (Lucky Ali) ने कहा कि कुछ भी आसानी से नहीं मिलता. आपको अपनी बात बेहतरीन तरीके से रखनी होती है. अपने काम के प्रति आश्वस्त होना पड़ता है. एक बार जब आप इस बाधा को पार कर लेते हैं, तो चीजें थोड़ी आसान हो जाती हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि रास्ता आसान हो जाता है, लेकिन यह स्पष्ट जरूर हो जाता है.

Read More – ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …

सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह ने किया ऐलान

सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने 27 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर प्लेबैक सिंगिंग से हटने का ऐलान किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- लिखा, ‘नमस्कार. आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. श्रोताओं के रूप में आपने इन सभी वर्षों में जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं लूंगा. मैं इस पेशे को अलविदा कह रहा हूं. यह एक शानदार सफर रहा.’