पिथौरागढ़. झूलाघाट कस्बे बड़ी दुर्घटना हो गई है. जहां भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में गुरुवार देर रात बस पलट गई. हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई. वहीं 34 यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है.
जानकारी के मुताबिक बस बारात को लेकर बैतड़ी से बजांग जा रही थी. ये हादसा पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें : इंसाफ जरूर मिलेगा : राजधानी में युवती की हत्या के मामले में तफ्तीश करने पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची अधिकारी, दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं इनमें से कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


