बलवंत भट्ट, मंदसौर। जिले के दलौदा थाना क्षेत्र से बीते दिनों लापता हुई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने 10 दिन बाद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसका जुलूस भी निकाला है। पुलिस के अनुसार युवती नाबालिग होकर दसवीं कक्षा की छात्रा है, जो पिछले करीब एक वर्ष से मेरठ निवासी युवक मोहम्मद शकील के संपर्क में थी।

युवती को ग्रेटर नोएडा से सुरक्षित बरामद किया

दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के माध्यम से बातचीत हो रही थी। युवती के पास मोबाइल फोन नहीं था, वह टैबलेट के जरिए युवक से चैट करती थी। आरोपी युवक मेरठ से विशेष रूप से मंदसौर आया और नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर दलौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुरुवार को युवती को ग्रेटर नोएडा से सुरक्षित बरामद किया।

वाहन खराब होने के चलते पैदल ले जाया गया

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लव जिहाद सहित कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी और आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है। आरोपी के जुलूस निकालने के मामले में पुलिस का कहना है कि वाहन खराब होने के चलते आरोपी को पैदल मेडिकल के लिए ले जाया गया था।

तेरसिंह बघेल, एडिशनल एसपी मंदसौर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m