लखनऊ. जिंदा इंसान को पेंशन लेते तो सबने सुना और देखा है, लेकिन 7 साल तक एक मुर्दा ने सरकार से पेंशन ली. मामला सामने आने के बाद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

इसे भी पढ़ें- विकास बनेगा ‘विनाश’! फोरलेन सड़क निर्माण किसानों के लिए बनी मुसीबत, नदी-नालों की चौड़ाई कम होने से बाढ़ का खतरा, कौन है जिम्मेदार?

बता दें कि पूरा मामला कैसरबाग का है. जहां रहने वाले पुत्तीलाल 2002 में लविवि से रिटायर्ड हुए थे. रिटायरमेंट के बाद उन्हें सरकार से पेंशन मिल रही थी. 2017 में पुत्तीलाल का निधन हो गया. उसके बाद भी 2023 तक उनका बेटा रामबहादुर, 2 पोते और भाई ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पेंशन का लाभ लिया. जैसे ही मामले की जानकारी रामबहादुर के भतीजे आयुष को लगी तो उसने मामले की जानकारी लविवि को दी.

इसे भी पढ़ें- इलाज के नाम पर मिली मौत! गलत इंजेक्शन लगाने से हृदय रोगी की मौत, परिजनों का डॉक्टरों पर गंभीर आरोप, जिम्मेदार कौन?

मामला सामने आते ही पेंशन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और जांच शुरू की. जांच में अधिकारियों को पता चला कि पुत्तीलाल की मौत 2017 में ही हो चुकी है. उनके 3 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए हैं. ये भी जानकारी मिली कि बेटे रामबहादुर ने अपने ताऊ का अंगूठा लगवाकर पेंशन के पैसे लिए हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.