Rajasthan News: उदयपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को सामाजिक रूप से मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बेटी का शोक संदेश तक छपवाया और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार गौरणी धूप दस्तूर यानी मृत्युभोज भी कराया। इसके साथ ही बेटी को वसीयत से बेदखल करने का फैसला लिया गया है।
यह मामला उदयपुर शहर से लगे प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है। परिवार ने करीब दो महीने पहले बेटी की शादी अपने समाज के युवक से करवाई थी। शादी के कुछ ही समय बाद बेटी अपने पति और ससुराल को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। जब इसकी जानकारी परिवार को हुई तो उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने अपना फैसला नहीं बदला।

पिता के मुताबिक, 23 जनवरी को बेटी ससुराल से चली गई थी। पुलिस की मदद से 28 जनवरी को वह बेटी तक पहुंचे और दो दिनों में दो बार बातचीत की। इस दौरान बेटी ने साफ कह दिया कि वह अपने परिवार से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है।
पिता का कहना है कि परिवार ने बेटी को बहुत समझाया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर कायम रही। बेटी के इस फैसले से आहत होकर पिता और परिवार ने उसे सामाजिक रूप से मृत मान कर धूप दस्तूर कर दिया। पिता ने कहा अब बेटी से उनका कोई संबंध नहीं है और वह उनके लिए मर चुकी है।
पढ़ें ये खबरें
- IPS Central Deputation: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए आईपीएस अधिकारी मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे, एमपी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी सेवाएं
- पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने PM मोदी, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मुख्य अभियंता भतपहरी के खिलाफ की सीबीआई जांच की मांग
- अपहरण, हैवानियत और हवालातः किशोरी को किडनैप कर रेप करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान
- Bihar Top News 06 february 2026: दुल्हन की तरह सजा पटना, छात्र ने मारी खुद को गोली, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई जनसुराज को फटकार, ट्रक और टेंपो की भीषण टक्कर, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- पत्नी को परेशान कर रहा था युवक, पति ने उतारा मौत के घाट, हत्या को आत्महत्या का दिया रूप

