Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (06 फरवरी 2026) की खबरों में एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, क्या सलीम मलिक और अतहर खान जेल से आएंगे बाहर?, राजधानी में गायब हो रहे लोग, दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, जनकपुरी में जल बोर्ड की लापरवाही से बाइक सवार की मौत प्रमुख रहा।

एक्टर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने चेक बाउंस से जुड़े एक पुराने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट(Delhi High Court) के आदेश के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। अदालत से राहत न मिलने के बाद अभिनेता ने तय समयसीमा के भीतर आत्मसमर्पण किया। जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव ने सरेंडर की समय-सीमा बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने उनका अनुरोध खारिज कर दिया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। यह मामला वित्तीय लेनदेन और चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें निचली अदालत द्वारा पहले ही सजा सुनाई जा चुकी थी। हाई कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए सजा पर रोक नहीं लगाई।

पढ़े पूरी खबर…..

क्या सलीम मलिक और अतहर खान जेल से आएंगे बाहर? 

दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में जेल में बंद सलीम मलिक उर्फ मुन्ना और अतहर खान के लिए राहत की उम्मीद जगी है। निचली अदालत से उनके पक्ष में कोई राहत नहीं मिलने के बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस नोटिस के साथ ही अदालत ने पुलिस से मामले में पूरा ब्यौरा और जांच का विवरण पेश करने को कहा है। सलीम मलिक और अतहर खान पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश रची थी। दोनों आरोपी अभी जेल में हैं और उनके पक्ष ने उच्च न्यायालय में याचिका लगाकर न्याय की गुहार

पढ़े पूरी खबर…..

राजधानी में गायब हो रहे लोग, दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब

दिल्ली में लापता लोगों, खासकर बच्चों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच दिल्ली पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है। दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर संजय त्यागी ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में लापता व्यक्तियों की संख्या को लेकर किसी भी तरह की घबराहट या भय की कोई जरूरत नहीं है। जॉइंट सीपी संजय त्यागी ने कहा कि पहले की तुलना में दिल्ली में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में लापता व्यक्तियों के मामलों में पिछले वर्षों की समान अवधि की तुलना में कमी दर्ज की गई है।

पढ़े पूरी खबर…..

जनकपुरी में जल बोर्ड की लापरवाही से बाइक सवार की मौत

नोएडा में युवराज मेहता केस की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब दिल्ली से भी एक मिलती-जुलती घटना सामने आई है। राजधानी में प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा एक आम आदमी की जान लेकर पहुंचा। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पालम निवासी कमल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कमल रात को रोहिणी स्थित अपने दफ्तर से घर लौट रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर खुले गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन कमल को समय रहते बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

जल बोर्ड के JE समेत 3 अधिकारी सस्पेंड: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गड्ढे में गिरने से शख्स की मौत मामले में कार्रवाई हुई है. जल बोर्ड के JE समेत 3 अधिकारी सस्पेंड किय गए है। जिस कंपनी को ठेका दिया उस कंपनी के खिलाफ जांच की जा रही है. मंत्री प्रवेश वर्मा ने इसकी जानकारी दी. दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने जनकपुरी में दुर्घटना स्थल का दौरा किया, जहां सीवर लाइन का काम चल रहा था. उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. उन्होने बताया कि Executive इंजीनियर, AE और JE को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. (पढ़े पूरी खबर)

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को जमानत: खुद को धर्मगुरु बताने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (Swami Chaitanyanand Saraswati) को दिल्ली की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें गाड़ी पर डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट(diplomatic number plate case) के फर्जी इस्तेमाल के मामले में जमानत दे दी है। हालांकि, इस राहत के बावजूद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में होने के कारण उन्हें अभी जेल से रिहाई नहीं मिल पाई है और वह फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे ही रहेंगे। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू हुई ‘फैमिली एट डीईएल’ सुविधा: नई दिल्ली: परिवार के साथ हवाई जहाज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी डायल (DIAL) ने परिवारों के लिए ‘फैमिली एट डीईएल’ नाम से एक नई और खास सेवा की शुरुआत की है। इस नई सुविधा के तहत परिवारों के लिए विशेष प्रवेश द्वार, अलग चेक-इन काउंटर और सुरक्षा जांच की विशेष व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों, बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों के सफर को आसान, सुविधाजनक और तनावमुक्त बनाना है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m