Bihar News: भारत और इंग्लैंड के बीच कल शुक्रवार (7 फरवरी) को अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में बिहार के समस्तीपुर जिले रहने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का ये छठा खिताब था। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द दूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
फाइनल मुकाबले में 175 रनों की पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने सभी को अपना मुरीद बना लिया है। राज्य के मुखिया नीतीश कुमार ने भी इस पारी के लिए सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उन्हें बधाई दी है। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।”
मैच की बात करे तो इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 के फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर के खेल में 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 80 गेंदों 175 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके-15 छक्के भी लगाए। वहीं, 412 रनों के लक्ष्य का पीक्षा करने उतरी इंग्लैंड की टीम महज 40.2 ओवर के खेल में 311 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत की अंडर-19 टीम छठी बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गये मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वैभव ने 55 गेंदों पर शतक बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 15 छक्के और 15 चौके मारकर 175 रन बनाये। भारत ने इंगलैंड के सामने 412 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। इसमें वैभव की बड़ी भूमिका है। वैभव के इस शानदार प्रदर्शन से समस्तीपुर सहित पूरे बिहार में जश्न का माहौल है।
ये भी पढ़ें- ‘रची जा चुकी है पप्पू यादव को मारने की साजिश’, सांसद के निजी सचिव ने सरकार और प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


