रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) चर्चा में बने रहते हैं. पहले वो अपने टीवी शो ‘अनुपमा’ के लिए चर्चा में थे, फिर ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के लिए और अब अपने तलाक को लेकर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, खबर है कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के रिश्ते में दरार आ गई है. वहीं, अब तलाक की खबरों पर आकांक्षा ने रिएक्ट करते हुए सच बताया है.

तलाक की खबर पर आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी

बता दें कि कुछ दिन पहले आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपने इंस्टाग्राम पर रिश्तों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हो, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है. उनका ये पोस्ट देख फैंस को झटका लगा था. इसके बाद से ही इस कपल की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. कईयों को लगा कि शायद दोनों अलग हो रही हैं.

Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …

वहीं, अब आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा- ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे ज्यादा फर्क पड़ता नहीं है. हम शो को प्रमोट कर रहे थे, तो मेरा मोटिव वही था. मुझे कहीं ना कहीं लगा था कि शायद कुछ लोग मेरी पोस्ट को गलत तरह से लेंगे, लेकिन इतना ज्यादा गलत लेंगे, ये मुझे नहीं पता था. मगर फिर बाद में हमने क्लियर भी कर दिया था कि ये शो के प्रमोशन के लिए था.’ इस बयान से एक्ट्रेस ने ये साफ कर दिया है कि उनका पति गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से तलाक नहीं हो रहा है, बल्कि उनकी पोस्ट उनके शो के प्रमोशन के लिए थी.

Read More – ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …

बता दें कि आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) टीवी टाउन के मोस्ट पावरफुल कपल माने जाते हैं. दोनों का प्यार और बॉन्ड फैंस को कपल गोल्स देता है. इस कपल ने साल 2016 में शादी किया था. दोनों के रिश्ते को लगभग 10 साल हो चुके हैं.