बहुत से लोगों को ये मिथ होता है की रोज चाय पीने से होंठ काले हो जाते हैं, पर क्या ये बात सही है?होंठों का रंग बदलना एक दिन में नहीं होता और ना ही इसका कारण ज़्यादा चाय पीना है. होंठ हमारे चेहरे का सबसे नाजुक हिस्सा होते हैं, जिन पर जल्दी असर दिखता है. थोड़ी सी लापरवाही, गलत आदतें और बाहरी नुकसान होंठों को धीरे-धीरे डार्क बना सकते हैं. अगर आप सही वजह समझ लें, तो इसे रोका भी जा सकता है और सुधारा भी जा सकता है. चलिए जानते हैं डार्क होठ होने की असली वजह क्या हो सकती है, ताकि इससे बचा जा सके.

धूप का ज्यादा असर

जैसे त्वचा टैन होती है, वैसे ही होंठ भी धूप से डार्क हो सकते हैं. होंठों पर मेलानिन जल्दी बढ़ता है, खासकर अगर आप लिप बाम या SPF का इस्तेमाल नहीं करते.

स्मोकिंग और तंबाकू

यह सबसे बड़ा कारण माना जाता है. सिगरेट या तंबाकू में मौजूद निकोटिन और केमिकल्स होंठों की नैचुरल पिंक रंगत को धीरे-धीरे काला कर देते हैं.

होंठों को बार-बार चाटना

कई लोग अनजाने में ऐसा करते हैं. इससे होंठ सूखते हैं, जलन होती है और समय के साथ पिगमेंटेशन बढ़ जाता है.

केमिकल वाले लिप प्रोडक्ट्स

कम क्वालिटी की लिपस्टिक, लिप बाम या एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स होंठों को नुकसान पहुंचाते हैं और उनका रंग बदल सकते हैं.

पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

शरीर में पानी कम होगा तो होंठ सबसे पहले सूखे और डार्क दिखने लगते हैं.

पोषण की कमी

विटामिन B12, आयरन या फोलिक एसिड की कमी भी होंठों को काला कर सकती है. यह अंदरूनी कारण है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं.

एलर्जी या रिएक्शन

टूथपेस्ट, माउथवॉश या किसी कॉस्मेटिक से एलर्जी भी होंठों के रंग को बदल सकती है.