Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के भुगतान मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दावों पर सवाल उठाए।

गहलोत ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री अपने दो घंटे के भाषण में 5 साल बनाम 2 साल की तुलना कर बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीन पर हालात अलग हैं। उनके मुताबिक प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स और बीमार सरकारी कर्मचारी दवाइयों के लिए परेशान हो रहे हैं।
दावे सुशासन के, हालात बदहाल
पूर्व सीएम ने लिखा कि सरकार सुशासन की बात कर रही है, जबकि वास्तविक स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने दावा किया कि आरजीएचएस योजना के तहत दवा विक्रेताओं का करीब 800 करोड़ रुपये बकाया है, जिसके चलते कई मेडिकल स्टोर मरीजों को दवाइयां देने से बच रहे हैं।
भुगतान में देरी का आरोप
गहलोत के अनुसार नियम 21 दिन में भुगतान का है, लेकिन फाइलें छह महीने से लंबित हैं। इसकी वजह से पेंशनर्स को मेडिकल स्टोर से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है और उन्हें महंगा निजी इलाज करवाना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग करते हुए कहा कि सत्ता की कुर्सी पर बैठकर पिछली सरकार को कोसना आसान है, लेकिन जनता को मिल रही सुविधाओं को चालू रखना कठिन। मुख्यमंत्री जी, भाषणों के मायाजाल से बाहर निकलकर धरातल पर तड़प रहे इन बुजुर्गों की सुध लीजिए और तुरंत भुगतान सुनिश्चित कीजिए।
पढ़ें ये खबरें
- ‘अपने चहेते लोगों को कौड़ियों के भाव में…’, यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए नेता विपक्ष ने ऐसा क्या कहा?
- रायपुर में खुला मध्य भारत का सबसे बड़ा वाटर और थीम पार्क ‘Amuse O Rama’, ग्लास ब्रिज, ड्रॉप टावर और स्मार्ट बैंड टेक्नोलॉजी से है लैस, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं
- वायरल वीडियो में नक्सल विचारधारा फैलाता दिखा उधम सिंह, मुठभेड़ में हुआ ढेर
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म और SC/ST एक्ट केस में आरोपी की बरी बरकरार, राज्य सरकार की अपील खारिज
- IND vs USA T20 World Cup 2026: भारत ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप अभियान का आगाज, रोमांचक मुकाबले में यूएसए को 29 रन से दी शिकस्त, सिराज ने झटके 3 विकेट

