Bihar Top News Today 07 february 2026: बिहार (BIHAR) में आज 07 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
पप्पू यादव ज्यूडिशियल कस्टडी में
पटना/पूर्णिया। बिहार की राजनीति में शुक्रवार की आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी किसी नए मामले में नहीं, बल्कि 31 साल पुराने एक केस में हुई है, जिसमें उन पर धोखे से कमरा किराए पर लेने का आरोप है। पटना की विशेष अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
प्रशासन का चला बुलडोजर
बक्सर। जिले के सुप्रसिद्ध रामरेखा घाट पर शनिवार को जिला प्रशासन और नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। लंबे समय से घाट की मुख्य सड़क को घेरे हुए अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं के लिए आवागमन अब सुगम हो गया है।
सेल्स टैक्स का बड़ा छापा
मुजफ्फरपुर। जिले के व्यस्ततम व्यापारिक केंद्र मोतीझील में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वाणिज्य कर विभाग (सेल्स टैक्स) की विशेष टीम ने प्रसिद्ध कपड़ा शोरूम ‘सागर रेडीमेड एक्सक्लूसिव’ पर औचक छापेमारी की। विभाग की इस कार्रवाई से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते कई अन्य बड़े प्रतिष्ठानों के शटर गिर गए।
गेम चेंजर साबित होगा केंद्रीय बजट
भभुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया केंद्रीय बजट मात्र एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण की मजबूत नींव है। यह बातें पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद (MLC) संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को भभुआ सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भभुआ विधायक भारत बिंद और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
DM की सर्जिकल स्ट्राइक
नालंदा। जिले के जिलाधिकारी (DM) ने बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस औचक कार्रवाई को प्रशासनिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य अस्पताल की कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और मरीज-हितैषी बनाना है।
नीरज बबलू का पप्पू यादव पर तंज
सुपौल। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और छातापुर से भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह ‘बबलू’ ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ा विवादित बयान दिया है। शनिवार को वीरपुर स्थित कोसी निरीक्षण भवन में आयोजित ‘जनता दरबार’ के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि पप्पू यादव कोई जननायक नहीं, बल्कि एक पेशेवर अपराधी हैं।
संजय ने अध्यक्ष को दी शिकस्त
कैमूर। प्रखण्ड अंतर्गत डुमरकोन पंचायत में शुक्रवार को संपन्न हुए पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। इस कड़े मुकाबले में संजय यादव ने दो बार के निवर्तमान अध्यक्ष चंद्राइत यादव को 36 मतों के अंतर से पराजित कर जीत का परचम लहराया है। इस चुनाव पर पूरे प्रखण्ड की निगाहें टिकी हुई थीं, क्योंकि यहां मुकाबला साख और सत्ता के बीच का था।
बेखौफ बदमाशों का आतंक
पटना। बिहार के जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस गश्ती को चुनौती देते हुए लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। टेहटा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और लाखों के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल है।
जीविका दीदियों को मिलेगा रोजगार
पटना। बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने और पशुपालकों को समृद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत एक महत्वाकांक्षी खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री के विजन कृषि में प्रगति – प्रदेश में समृद्धि को धरातल पर उतारते हुए अब राज्य के हर गांव तक डेयरी नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य न केवल दूध उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि अंतिम पायदान पर खड़े पशुपालकों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे बाजार से जोड़ना है।
चोरों का तांडव
मोतिहारी। जिले में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गोपाल चौक के पास की है, जहां चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों में सेंधमारी कर करीब 21 लाख के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। घटना शुक्रवार रात की है।
चोरी का पता उस समय चला, जब आज शनिवार की सुबह दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो वहां का नजारा देंख उनके होश उड़ गए। घटना को लेकर इलाके के व्यवसाइयों में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने माधोपुर गोपाल चौक स्थित इंडियन बैंक के नीचे संचालित ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


