Maoist Surrender In Odisha : आशुतोष तिवारी, जगदलपुर. सुरक्षाबलों के प्रहारों से नक्सलवाद संगठन लगातार कमजोर पड़ते दिखाई दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा में भी माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं. ओडिशा के कंधमाल और रायगढ़ा जिले में कुल 19 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण किया है.


19 माओवादियों ने किया सरेंडर (Maoist Surrender)


ओडिसा के कंधमाल जिले में 4 माओवादियों ने हथियार डालकर सुरक्षा बलों के समक्ष सरेंडर किया. वहीं रायगढ़ा जिले में 15 माओवादियों ने संगठन से नाता तोड़ते हुए आत्मसमर्पण का फैसला लिया. आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन के स्टेट कमेटी मेंबर निखिल और इंदु भी शामिल हैं. माओवादियों ने एके-47, एसएलआर, इंसास और स्टेन गन जैसे घातक हथियार भी जमा कराए हैं. इन सभी माओवादियों पर कुल 2 करोड़ 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

आत्मसमर्पण में बस्तर अंचल के कई नक्सली शामिल
बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले कई माओवादी छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के रहने वाले हैं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार दबाव और पुनर्वास नीति का असर अब जमीन पर दिखने लगा है. आत्मसमर्पण को माओवादी नेटवर्क के कमजोर पड़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


