T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने तहलका मचा दिया। स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में शेफर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने का कारनामा किया और सिर्फ एक ओवर में चार विकेट लेकर पूरे मुकाबले का पासा पलट दिया। इस प्रदर्शन के साथ वह वेस्टइंडीज की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

बता दें कि स्कॉटलैंड ने 183 रनों का लक्ष्य रखा था। 16 ओवर के बाद टीम ने 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए थे। इसी समय वेस्टइंडीज की तरफ से ओवर की गेंदबाजी करने आए रोमारियो शेफर्ड ने अद्भुत प्रदर्शन किया।
- ओवर की पहली गेंद: 1 रन
- दूसरी गेंद: मैथ्यू क्रॉस आउट
- तीसरी गेंद: माइकल लीस्क आउट
- चौथी गेंद: ओलिवर डेविडसन आउट (हैट्रिक पूरी)
- आखिरी गेंद: शाफयान शरीफ आउट
WI की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने शेफर्ड

मैच के दौरान शेफर्ड ने कुल 3 ओवर में 5 विकेट लिए और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम को 35 रनों से जीत दिलाई। इस कारनामे के साथ रोमारियो शेफर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की तरफ से हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा वह टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों के बीच दो बार हैट्रिक लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस उपलब्धि से शेफर्ड टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपने नाम को सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा चुके हैं।
टी20 WC में अब तक 9 गेंदबाज ले चुके है हैट्रिक
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 9 खिलाड़ी हैट्रिक लेने में सफल रहे हैं। इनमें ब्रेट ली, कर्टिस कैम्फर, वनिंदु हसरंगा, कागिसो रबाडा, कार्तिक मयप्पन, जोसुआ लिटिल, पैट कमिंस (दो बार), क्रिस जॉर्डन और अब रोमारियो शेफर्ड शामिल हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों में जेसन होल्डर, शमर स्प्रिंगर और रोमारियो शेफर्ड का नाम दर्ज है।
टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी:
1 – ब्रेट ली – बनाम बांग्लादेश, केपटाउन 2007
2 – कर्टिस कैम्फर – बनाम नीदरलैंड्स, अबू धाबी 2021
3 – वनिंदु हसरंगा – बनाम साउथ अफ्रीका, शारजाह 2021
4 – कागिसो रबाडा – बनाम इंग्लैंड, शारजाह 2021
5 – कार्तिक मयप्पन – बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग 2022
6 – जोसुआ लिटिल – बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड 2022
7 – पैट कमिंस – बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड 2024
7 – पैट कमिंस – बनाम अफगानिस्तान, अर्नोस वेल 2024
8 – क्रिस जॉर्डन – बनाम यूएसए, ब्रिजटाउन 2024
9 – रोमारियो शेफर्ड – बनाम स्कॉटलैंड, कोलकाता 2026
गौरतलब है कि इस मैच में सिर्फ शेफर्ड ही नहीं, बल्कि शिमरन हेटमायर ने भी बल्ले से कमाल दिखाया। हेटमायर की पारी और शेफर्ड की हैट्रिक ने मिलकर टीम को विजयी बनाया। ओवर की चार विकेट वाली गेंदबाजी ने पूरे मैच का रुख पलट दिया और स्कॉटलैंड की टीम कभी वापसी नहीं कर पाई।

शेफर्ड की इस हैट्रिक के बाद उनके फैन इस युवा ऑलराउंडर की तारीफ करते नहीं थक रहे। उनका यह कारनामा न केवल मैच जीतने में निर्णायक रहा, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


