शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाने में पदस्थ आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरक्षक पर दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी के साथी को बचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। कांस्टेबल पर आरोपी माज के साथ खाना खाने और गोपनीय सूचना को आरोपी तक पहुंचाने के आरोप है।
READ MORE: बाल पकड़कर घसीटा… लात से मारा: BJP नेता ने सरेराह जानवरों की तरह की महिला की पिटाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल
कुछ दिन पहले लव जिहाद के मामले में ओशाख नाम का आरोपी गिरफ्तार हुआ था। इसी मामले में उसके साथी जिम संचालक माज को गिरफ्तार किया जाना था। जांच में आरक्षक की आरोपी के साथी के साथ मिलीभगत की जानकारी सामने आई थी। डीसीपी ने इस पूरे मामले में आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


