जालंधर। पंजाब के जालंधर–जम्मू नेशनल हाईवे में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। होशियारपुर जिले की तहसील दसूहा के उच्ची बस्सी इलाके में एक डबल डेकर टूरिस्ट बस की लकड़ी से लदे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दोनों टांगें टूट गईं, जबकि चार अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
गाड़ियाँ आपस में ऐसे टकराईं कि बस चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसे निकालने के लिए बस की बॉडी को कटर से काटना पड़ा और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। घायल चालक की पहचान जम्मू निवासी इमरान शरीफ के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने लिया बड़ा प्रशासनिक फैसला, 2 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सस्पेंड
40 से अधिक यात्री थे बस में सवार

हादसे में घायल चार अन्य यात्रियों को भी दसूहा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बस कंडक्टर आसिफ के अनुसार, बस दिल्ली से जम्मू जा रही थी और उसमें करीब 46 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं, केवल केबिन के पास बैठे लोगों को चोटें आई हैं।
इन खबरों को भी पढ़ें
लकी ओबेरॉय हत्याकांड : अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बठिंडा : 400 अज्ञात किसानों को लेकर मामला दर्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले


