Bihar Weather Report: बिहार में एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ ही कंपकंपी फिर लौटी है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की उम्मीद जताई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। राज्य के कई जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने राज्य के 5 जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है, जहां सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बेहद ही कम रहने की संभावना है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।
राजधानी पटना की बात करे तो यहां सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की उम्मीद, हालांकि दिन में धूप निकलने के साथ ही मौसम सामान्य हो जाएगा। अगले कुछ दिनों तक राजधानी के मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
उधर मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों गर्म कपड़े पहनने और ढिलाई नहीं बरतने की अपील की है। मौसम चेंज होने के साथ ही लोगों में सर्दी, जुकाम और वायरल फीवर के लक्षण दिख रहे हैं, ऐसे में उन लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


