कुंदन कुमार। सारण जिले में अपराधियों ने रविवार के दिन एक बार फिर से दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना का अंजाम दिया है। मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार स्थित एसबीआई बैंक वाली गली में पांच नकाबपोश अपराधियों ने गुप्ता ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार को निशाना बनाया। हथियार के बल पर 3 मिनट में करीब 20 लाख रुपए मूल्य के ज्वेलर्स व नकदी लूटकर सभी बदमाश फरार हो गए।
घटना रविवार दोपहर की है। दुकान संचालक बृज बिहारी गुप्ता रोज की तरह व्यापार में व्यस्त थे। तभी उत्तर दिशा की ओर से दो बाइक पर सवार 5 अपराधी दुकान के पास पहुंचे। अपराधियों ने लोगों को डराने के लिए हवा में फायरिंग भी की। लूट के दौरान तीन बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि दो अपराधी बाहर हथियार लहराते हुए पहरा देते रहे।
इस दौरान बदमाशों ने कीमती आभूषण और गल्ले में रखी नकदी को बोरे में भर लिया और लूट को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पूरी लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुकान का मुआयना किया और फुटेज को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। फिलहाल पुलिस किसी भी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार पटना दौरे पर आएंगे नितिन नबीन, सदन की कार्यवाही में हो सकते हैं शामिल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


