Happy Chocolate Day : चॉकलेट डे प्यार, मिठास और खास पलों को सेलिब्रेट करने का सबसे स्वादिष्ट दिन होता है. वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है. इस दिन अगर आप अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार को कुछ मीठा और यादगार सरप्राइज़ देना चाहते हैं, तो चॉकलेट केक से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. अलग-अलग फ्लेवर और स्टाइल में मिलने वाले चॉकलेट केक न सिर्फ दिल जीत लेते हैं, बल्कि इस खास दिन को और भी रोमांटिक बना देते हैं. तो यहां जानिए चॉकलेट डे स्पेशल के लिए 5 तरह के चॉकलेट केक आइडियाज, जो आपके सेलिब्रेशन को बना देंगे और भी खास.

क्लासिक चॉकलेट ट्रफल केक
अगर आप कुछ एलिगेंट और रिच चाहते हैं, तो चॉकलेट ट्रफल केक परफेक्ट है. सॉफ्ट स्पॉन्ज, डार्क चॉकलेट गनाश और स्मूद टेक्सचर रोमांटिक डिनर के बाद ये केक जादू कर देता है.
चॉकलेट स्ट्रॉबेरी केक
चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी की जोड़ी हमेशा से प्यार की पहचान रही है. फ्रेश स्ट्रॉबेरी लेयर्स और चॉकलेट क्रीम वाला ये केक रोमांस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है.
चॉकलेट फज केक
अगर आपके पार्टनर को एक्स्ट्रा चॉकलेटी चीजें पसंद हैं, तो फज केक से बेहतर कुछ नहीं. गाढ़ी चॉकलेट लेयर्स और ऊपर से ड्रिपिंग फज हर बाइट में खुशी.
हार्ट शेप चॉकलेट केक
चॉकलेट डे पर दिल की बात कहने का सबसे प्यारा तरीका! हार्ट शेप केक पर छोटा-सा मैसेज लिखवाएं और अपने फीलिंग्स को मीठे अंदाज में बयां करें.
डार्क चॉकलेट मूस केक
कम मीठा लेकिन बेहद रिच और क्रीमी डार्क चॉकलेट मूस केक उन लोगों के लिए है जो सॉफिस्टिकेटेड फ्लेवर पसंद करते हैं. ये केक खास पलों को और भी यादगार बना देता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


