Happy Chocolate Day : अभी वैलेंटाइन वीक चल रहा है और आज है सभी का फेवरेट चॉकलेट डे. अपने किसी स्पेशल पर्सन को चॉकलेट देना प्यार जताने का सबसे आसान और पॉपुलर तरीका माना जाता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि कहीं चॉकलेट सेहत के लिए नुकसानदायक तो नहीं. यही वजह है कि मीठा खाने से पहले गिल्ट भी महसूस होता है. ऐसे में डार्क चॉकलेट इस गिल्ट से बचने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. सही मात्रा और सही कोको कंटेंट के साथ खाई जाए तो डार्क चॉकलेट सिर्फ स्वाद ही नहीं देती, बल्कि दिल, दिमाग और स्किन तीनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. तो आइये जानते हैं डार्क चॉकलेट खाने के फायदे.

दिल को रखे सेहतमंद डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लैवोनॉयड्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम कर दिल की बीमारियों का खतरा घटाते हैं.
दिमाग को करे शार्प यह दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ाती है, जिससे याददाश्त और फोकस बेहतर होता है. स्ट्रेस कम करने और मूड को बेहतर बनाने में भी डार्क चॉकलेट मददगार मानी जाती है.
स्किन के लिए फायदेमंद डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं. इससे स्किन ग्लोइंग रहती है और एजिंग के असर कम हो सकते हैं.
स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करे डार्क चॉकलेट खाने से हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है और तनाव कम करता है.
डायबिटीज में भी बेहतर विकल्प 70% या उससे ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाती, इसलिए सीमित मात्रा में यह बेहतर ऑप्शन हो सकती है.
वेट मैनेजमेंट में सहायक थोड़ी-सी डार्क चॉकलेट खाने से क्रेविंग कंट्रोल होती है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.
कैसे और कितनी खाएं?
- कोको कंटेंट-कम से कम 70%.
- मात्रा-दिन में 20–30 ग्राम से ज्यादा नहीं.
- समय-लंच के बाद या शाम को.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


