केला अमूमन लोगों का फेवरेट फल होता है. क्योंकी ये साल भर मिलने वाला फल और दूसरा इसमें काटने की जरूरत भी नहीं होती. पर क्या आपने कभी उबला वाला का खाया है? सुनने में अजीब लगता है, लेकिन उबला हुआ केला सच में सेहत के लिए कमाल का होता है. आयुर्वेद में इसे पथ्य आहार माना गया है और आधुनिक पोषण विज्ञान भी इसके गुणों की पुष्टि करता है. चलिए जानते हैं उबला हुआ केला खाने के फायदे क्या हैं और इसे सही तरीके से कैसे खाएं.

अनिद्रा में राहत
उबले केले में मौजूद मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं और दिमाग को शांत करते हैं. रात में खाने से नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है.
पाचन तंत्र मजबूत
उबालने से केला और भी हल्का व सुपाच्य हो जाता है. गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं में यह काफी मददगार है.
कमजोरी और थकान दूर
यह प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत है. उबालने से इसके कार्बोहाइड्रेट शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं, जिससे कमजोरी कम होती है.
दिल के लिए फायदेमंद
केले में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है.
इम्युनिटी को सपोर्ट
उबला केला शरीर को जरूरी मिनरल्स देता है और आंतों की सेहत सुधारकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट करता है.
उबला हुआ केला खाने का सही तरीका
कच्चा नहीं, अच्छी तरह पका हुआ केला लें,छिलके के साथ या बिना छिलके के दोनों तरीकों से उबाल सकते हैं. 5–7 मिनट तक पानी में उबालें. ठंडा होने पर छील लें. सुबह खाली पेट या,रात को सोने से 1 घंटा पहले.
किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
- डायबिटीज वाले लोग मात्रा सीमित रखें.
- बहुत ज्यादा सर्दी-खांसी में रात को न लें.
- अगर कोई खास मेडिकल कंडीशन है, तो डॉक्टर से पूछ लेना बेहतर.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


