UP Budget Session 2026. उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआज हो चुकी है. राज्यपाल के अभिभाषक के साथ ही सत्र का शुभारंभ हो गया है. हंगामे और नारेबाजी के बीच राज्यपाल का अभिभाषण हुआ. इतना ही नहीं, सत्र के पहले दिन सपा के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विधान भवन के मुख्य द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विधानसभा के अंदर से सभी विधायक बाहर पहुंचे.

विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. सपा सदस्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर मुखर थे. विपक्षी दल के सदस्य हाथों में ‘‘सबको हक, सबको अधिकार, पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की ही बहेगी बयार’’, ‘‘युवा को काम दिलाओ, बेरोजगारी हटाओ’’ और ‘‘विकास के नाम पर विनाश, भाजपा से नहीं है कोई आस’’ जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं. इसके साथ ही सपा विधायकों ने मणिकर्णिका घाट पर किए जा रहे कार्य को लेकर भी आवाज उठाई.

इसे भी पढ़ें : UP Budget Session 2026-27 : विधान भवन परिसर में ‘विशेष स्वास्थ्य शिविर’ का उद्घाटन, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

बता दें कि 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) विधानसभा में पेश करेंगे. बजट का आकार करीब 9 लाख करोड़ होने की संभावना है. विधानसभा का बजट सत्र (UP Budget Session 2026) 20 फरवरी तक प्रस्तावित है. विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से सफल संचालन का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्ष से जन मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा का आग्रह किया. विशेष सत्र में कई अध्यादेश पेश किए जाने की भी संभावना है. वहीं सत्र को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. साथ ही सत्र की अवधि के दौरान राजधानी में यातायात से संबंधित कुछ बदलाव किए गए हैं.