योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर की छत टूटने से प्रसाद लेने गई 3 बच्चियों की मौत हो गई। वहीं दंपति और 3 बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ट्रेन में CTI- पेंट्री कार मैनेजर के बीच मारपीट मामला: सीटीआई संस्पेड, इधर रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर को मारा चाकू, वीडियो वायरल

दरअसल, कैलारस के एहरौली गांव में स्थित चामड़ माता मंदिर में श्रद्धालु गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मलबे में दबने से 3 बच्चियों की घटनास्थल पर ही मौत ही गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक  बच्ची गंभीर है जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। 

मौतों से भी नहीं जागा सिस्टम: IDA दफ्तर में परोसा जा रहा 2 साल पुराना एक्सपायरी पानी, अफसर सुरक्षित, जनता जोखिम में

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन के आलाधिकारी और कैलारस थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m