Bihar Weather Report: बिहार में एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ ही कंपकंपी फिर लौटी है। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की उम्मीद जताई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। राज्य के कई जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने 15 फरवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। बारिश के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि फरवरी के अंत तक ठंड से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद है।पिछले 24 घंटे की बात करे तो 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ किशनगंज प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं, घने कोहरे के कारण कई जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रही।
राजधानी पटना की बात करे तो यहां सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की उम्मीद, हालांकि दिन में धूप निकलने के साथ ही मौसम सामान्य हो जाएगा। अगले कुछ दिनों तक राजधानी के मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
उधर मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों गर्म कपड़े पहनने और ढिलाई नहीं बरतने की अपील की है। मौसम चेंज होने के साथ ही लोगों में सर्दी, जुकाम और वायरल फीवर के लक्षण दिख रहे हैं, ऐसे में उन लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


