Muzaffarpur Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सुबह-सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जहां पारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालू छपड़ा चौक के पास एक सवारी बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बस भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। बस ने सामने से कार में सीधी टक्कर मार दी, जिससे कार सड़क पर ही चिपक गई और कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। फिलहाल पुलिस बस नंबर के आधार पर बस मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, फरार बस चालक और कंडक्टर का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, हादसे में मरने वाले दोनों कार सवार का अभी तक पहचान नहीं हो पाया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


