आलू बहुत से लोगों की फेवरेट सब्जी है. घर पर कोई भी सब्जी बने लगभग हर सब्जी में आलू मिलाया जाता है. ये जिस भी सब्जी में भी आलू डाल दें तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है. इसकी कई रेसिपी बनती हैं उनमें से आलू का पराठा, आलू के पकौड़े, समोसे, आलू की चैट और ऐसे ही बहुत सी स्वादिष्ट डिश शामिल है. जो लगभग हर किसी को पसंद होता है. क्या आपने आलू के पापड़ खाए हैं? हल्के और क्रिस्पी आलू के पापड़ किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं. बाजार में अभी नए आलू भी आ गए हैं और इससे बहुत से लोग चिप्स बनाते हैं. तो चलिए जानते हैं आलू के टेस्टी और हेल्दी पापड़ बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका क्या है.

सामग्री

आलू – 1 किलो
सेंधा नमक / साधारण नमक – स्वादानुसार
जीरा – 1 छोटी चम्मच (कुटा हुआ)
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
हींग – एक चुटकी
तेल – तलने के लिए

विधि

  1. सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर कुकर में उबाल लें. ध्यान रखें आलू ज़्यादा गलें नहीं, बस इतने कि अच्छे से मैश हो जाएं.
  2. अब आलू के ठंडा होने पर छिलका उतार लें और बिना गांठ का एकदम स्मूद मैश बना लें. मैश किए आलू में नमक, जीरा, काली मिर्च, लाल मिर्च और हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. एक पॉलिथीन शीट या केले के पत्ते पर थोड़ा सा मिश्रण रखें और हाथ या कटोरी से पतला गोल पापड़ फैला दें.
  4. इन्हें धूप में 2–3 दिन अच्छे से सुखाएं. जब पापड़ पूरी तरह सूख जाएं और सख्त हो जाएं, तब इन्हें स्टोर किया जा सकता है. खाने के समय गरम तेल में सेकेंड्स में तलें. पापड़ फुलते ही निकाल लें.

खास टिप्स

  1. पापड़ जितने पतले होंगे, उतने ज़्यादा कुरकुरे बनेंगे.
  2. पूरी तरह सूखाना बहुत ज़रूरी है, वरना तलते समय तेल छींट सकता है.
  3. चाहें तो इन्हें भूनकर या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.