एम हम सभी सब्ज़ी बनाते समय सबसे पहले उसका छिलका अलग कर देते हैं, क्योंकि ये हमें वेस्ट लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सब्जियां ऐसी हैं जिनके छिलके में पोषण छिपा होता है? और उन्हें छिलके के साथ खाना ही फायदेमंद होता है. इन सब्जियों का छिलका फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का एक बेहतरीन स्रोत है. ऐसे में अगर आप उसका छिलका उतारकर खाते हैं, तो आप इनके पोषक तत्वों को लेने से चूक जाते हैं. तो आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से.

आलू

आलू के छिलके में भरपूर फाइबर, आयरन, पोटैशियम और विटामिन C होता है. ये पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत देता है, साथ ही इम्यूनिटी मजबूत करता है. बस तो ध्यान रखें कि आलू अच्छी तरह धोकर ही पकाएं.

खीरा

खीरे के छिलके में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. त्वचा के लिए फायदेमंद और शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार. वजन कम करने वालों के लिए उपयोगी होता है.

गाजर

गाजर के छिलके में भी बीटा-कैरोटीन और फाइबर होता है. आंखों की रोशनी के लिए अच्छा, पाचन सुधारता है और शरीर को फ्री-रैडिकल्स से बचाता है. हल्के से स्क्रब करके धो लें, मोटा छिलका उतारने की जरूरत नहीं.

बैंगन

बैंगन के छिलके में नासुनिन (Nasunin) नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है. ये दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होता है और कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है.

शकरकंद

इसके छिलके में फाइबर, विटामिन A और C अच्छी मात्रा में होते हैं. ये ब्लड शुगर संतुलित रखने में मदद करता है और पाचन में सहायक होता है.

लौकी और तोरई (कोमल होने पर)

इनके पतले छिलके में भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं.
फाइबर का अच्छा स्रोत है और पेट के लिए हल्के और पचने में आसान होता है.

छिलका खाते समय ध्यान रखने वाली बातें

  1. सब्ज़ियों को हमेशा बहते पानी में अच्छी तरह धोएं.
  2. जरूरत हो तो ब्रश से साफ करें.
  3. आर्गेनिक सब्ज़ियां हों तो बेहतर.
  4. सड़े या कड़े छिलके का उपयोग न करें.