चंडीगढ़/लुधियाना : पंजाब सरकार के निर्देशों पर नशा तस्करों, गैंगस्टरों और भगोड़े अपराधियों के खिलाफ शुरू किए गए राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के दूसरे दिन पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस 72 घंटे के विशेष ऑपरेशन के दौरान अब तक राज्य भर से 1200 से अधिक असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने लुधियाना, कपूरथला, बठिंडा और फाजिल्का जैसे जिलों में भारी पुलिस बल और पहली बार हाई-टेक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

लुधियाना: छतों पर छिपे अपराधियों को ड्रोन ने पकड़ा
लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और आईजी डॉ. एस. भूपति की अगुवाई में पुलिस ने सब्जी मंडी, पीरू बंदा मोहल्ला और चांदनी चौक जैसे संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।
- जनता को कोई भी…आनंद स्वरूप ने गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, जानिए ऐसा क्या कहा
- बड़ी खबरः निगम मंडल, प्राधिकरणों के नाम तय! जल्द आएगी सूची, दिल्ली से मिली हरी झंडी
- CG Weather Report : गर्मी का तांडव शुरू… राजनांदगांव में 43 डिग्री पहुंचा पारा, कुछ इलाकों में हीटवेव का अलर्ट
- शपथ के बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, CM साय ने दी बधाई, कहा– आपके नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा राज्य
- बेमौसम बारिश और ओलों की मार झेल रहे किसानों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद के नियमों में दी ढील

