कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। आज गुरुवार (12 फरवरी) को सदन में 8वें दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच हुए हैं। वहीं, सदन में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मौजूद हैं। इसके साथ ही विधायक और मंत्रियों के सदन पहुंचने का भी सिलसिला जारी है।
सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद
सदन में आज सत्र के दौरान सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा के दौरान राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और किसानों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होना है। हालांकि विपक्ष के सदस्य महिलाओं के खिलाफ अपराध, एनकाउंटर और कानून व्यवस्था के खिलाफ सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। ऐसे में आज का सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है।
भाई वीरेंद्र का नीतीश सरकार पर हमला
सत्र में भाग लेने पहुंचे राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, सदन के मुख्यमंत्री ही ऐसा बयान देते हैं, जिससे गरिमा तार-तार हो रही है, तो दूसरे सदस्य का क्या कहें? उन्होंने आरोप लगाया कि, हम लोग सदस्य है और जो प्रश्न पूछ रहे हैं, सदन में सरकार उसका जवाब नहीं दे रही है। सवाल का जवाब जो आता है, वो अधिकतर गलत देते हैं और हम लोग जब कहते हैं, तो सरकार सुनती नहीं है। विपक्ष क्या करे आप ही बताइए?
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव की जमानत पर लगा ग्रहण! आज फिर टल सकती है सुनवाई, सामने आई यह बड़ी वजह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


