Kanpur Lamborghini Accident Case, कानपुर. 8 फरवरी को तीन लोगों को लैम्बॉर्गिनी कार से टक्कर मारकर घायल करने वाले शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. डीसीपी सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. आज ही शिवम को कोर्ट में पेश कर दिया गया है.
बता दें कि बीते 8 फरवरी को ग्वालटोली थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार (Kanpur Lamborghini Accident) ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी थी. मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया. इस फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद बाउंसर एक काली एसयूवी से उतरकर लैंबार्गिनी की ओर दौड़ते हैं और तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा कार से बाहर निकालते हैं.
इसे भी पढ़ें : Kanpur Lamborghini Accident का वीडियो आया सामने, आरोपी के पिता का दावा निकला झूठा, ड्राइवर नहीं, शिवम ही चला रहा था कार!
कौन है शिवम मिश्रा?
शहर के आर्यनगर के रहने वाले केके मिश्रा (मुन्ना मिश्रा) कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी हैं. केके मिश्रा बंशीधर तंबाकू कंपनी के मालिक हैं. उनकी ये कंपनी देशभर की बड़ी पान मसाला कंपनियों को तंबाकू उपलब्ध कराती है. फिलहाल केके मिश्रा ने अपना पूरा कारोबार दिल्ली शिफ्ट कर लिया है. कंपनी के बोर्ड मेंबर्स में ऊषा मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा और शिवम मिश्रा के नाम शामिल हैं. पिछले 32 साल से केके मिश्रा तंबाकू का कारोबार कर रहे हैं. उनकी कंपनी की फैक्ट्री अहमदाबाद में है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


