जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शराब के नशे में थे दोनों
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव का अपने बड़े भाई अरबिंद यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
READ MORE: UP में सेफ नहीं बेटियां! बंदूक की नोंक पर 14 साल की किशोरी का अपहरण, बारी-बारी से 3 दरिदों ने नोचा जिस्म, फिर…
परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों के मुताबिक मृतक मुंबई में काम करता था और एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


